
सेवा भारती ने मनाया वीर बाल दिवस
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): सेवा भारती हापुड के तत्वावधान मे न्यू शिवपुरी मे संघ कार्यालय पर वीर बाल दिवस का आयोजन हुआ। समारोह के मुख्य वक्ता क्षेत्रीय सेवा प्रमुख अनिल कुमार ने कहा कि हमारे देश मे धर्म, संस्कृति और देश की रक्षा मे बलिदान देने वालो की एक लम्बी श्रृंखला है ,गुरू गोविंद सिंह के चारो पुत्र धर्म, संस्कृति और देश की रक्षा मे शहीद हो गये। उन्होंने मुगल शासको के सम्मुख अपने हिन्दू धर्म को नही छोड़ा अपितु हसते हसते अपने प्राणो की आहूति दे दी। हमे उनके बलिदानो को नही भूलना चाहिए। वीर बाल दिवस मनाने का उद्देश्य यह है कि हम धर्म, संस्कृति और देश की रक्षा मे शहीद हुए बाल वीरो को सदैव याद रखे।

देश की युवा पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास और महापुरूषो को कभी नही भुलाना चाहिए। उनका शौर्य और बलिदान सदैव युवा पीढ़ी को प्रेरणा देने का कार्य करता है। पाश्चात्य संस्कृति आज हम पर इतना हावी हो गई है कि हम अपने महापुरुषो और आदर्शो को भूलकर करिश्मस डे मना रहे है तथा उसकी बधाई संदेश भेज रहे हैं। हम महापुरुषो के जीवन तथा उनकी शिक्षाओ से प्रेरणा लेकर अपने देश और धर्म, संस्कृति के उत्थान के लिए कार्य करे। सेवा भारती द्वारा संचालित सेवा केन्द्रो के बालक बालिकाओ ने देशभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह की अध्यक्षता सेवा भारती के जिलाध्यक्ष नरेश मिश्रा ने की। संचालन नगर मंत्री वैभव आर्य तथा नगर अध्यक्ष प्रवीण गोयल ने सामूहिक रूप से किया। जिला उपाध्यक्ष शशी गोयल के निर्देशन मे केन्द्र की बालिकाओ ने सुन्दर रंगोली बनाई।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500



























