बैंक वादों को राष्ट्रीय लोक अदालत में निबटाएं
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09.03.2024 (शनिवार) को सफल बनाने हेतु आज दिनांक 01.03.2024 को माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, हापुड़ श्री मलखान सिंह की अध्यक्षता में जनपद के बैंक अधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक का संचालन अपर जिला जज/नोडल अधिकारी, हापुड़ डॉक्टर रीमा बंसल की देखरेख में श्रीमती छाया शर्मा अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ द्वारा किया गया। बैठक में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, हापुड़ श्री मलखान सिंह द्वारा सभी बैंक अधिकारियों को बैंको से संबंधित वादों को प्री-लिटिगेशन स्तर पर अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण हेतु अपने स्तर पर प्री-सिटिंग्स करने हेतु निर्देशित किया गया एवं यह भी निर्देशित किया गया कि सभी बैंक अधिकारी पूर्व सेटलमेंट पेपर प्राधिकरण में जमा करा दे। बैठक में श्री प्रकाश धंनखड़ प्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक, हापुड़, श्री लोकेश कुमार शाखा प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक, हापुड़, श्री आलोक आर्य शाखा प्रबंधक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, हापुड़, श्री भारत भूषण शाखा प्रबंधक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया व श्री रामाजी एल.डी.एम. कैनरा बैंक आदि उपस्थित रहें।
72 घंटों में कराएं दातों का इम्प्लांट, बिना चीरा लगाए: 7668219093





























