हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):डिसएबल्ड हेल्पलाइन फाउंडेशन इंडिया के तत्वावधान में पिलखुवा में आयोजित एक सादे समारोह में दिव्यांगो को सहायक उपकरण वितरण किए गये। समारोह के मुख्य अतिथि पिलखुवा के नगर कोतवाल अभय पुण्डीर एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विश्व प्रकाश शर्मा ने दिव्यांग युवती एवं युवकों को ट्राईसाइकिल प्रदान की।पुलिस प्रभारी निरीक्षक पुण्डीर ने कहा कि दिव्यांग जनों कि सेवा साक्षात् ईश्वरीय सेवा के समान है।पुलिस सदैव दिव्यांग जनों के प्रति संवेदनशील रहकर उन्हें सहयोग करती है। समारोह की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं विकास शर्मा ने की और उन्होंने कहा कि दिव्यांग जनों को स्थापित कानूनों, योजनाओं को जागरूक बनकर प्राप्त करना चाहिए। नगर अध्यक्ष उमेश कुमार ने कोतवाली निरीक्षक का पुष्प देकर व अन्य अतिथियों का स्वागत किया । इस दौरान सतीश चंद मित्तल, सभासद अंशुल मित्तल, अधीर सिंह, विनोद शर्मा संचालक, संगठन के जिला अध्यक्ष सत्यवीर सिंह, नगर अध्यक्ष उमेश कुमार, देवेन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे ।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390






























