👁 0 views Views
सोशल मीडिया पर तमंचा दिखाने पर जेल भेजा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):सोशल मीडिया पर तमंचे का प्रदर्शन करने वाले एक युवक को पुलिस ने धर दबोचा और उसके कब्जे से तमंचा बरामद किया है।वायरल फोटो पर थाना सिम्भावली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल फोटो से सम्बन्धित युवक को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से अवैध तमःचा बरामद किया है।आरोपी थाना किठौर के गांव फतेहपुर का आशीष है जो थाना सिम्भावली क्षेत्र के अंतर्गत एक ओयो होटल पर नौकरी करता है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।पुलिस ने चेतावनी दी है कि विधि विरुद्ध कोई कार्रवाई न करें।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010
































