हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में प्रतिबंधित पशुओं की गोकशी का मामला लगातार जोर पकड़ता जा रहा है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में हुई गोकशी के बाद अब गढ़मुक्तेश्वर के गांव अक्खापुर में तीन प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिलने से गांव में सनसनी मच गई। ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी जिसके पश्चात पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। ग्रामीण भरत सिंह ने बताया कि जब वह रविवार की सुबह सरसों के खेतों में पहुंचे तो उन्होंने दो से तीन पशुओं के अवशेष देखे जिसके बाद उन्होंने तुरंत ग्रामीण चीनू और बिट्टू समेत अन्य ग्रामीणों को सूचित किया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अवशेषों को जेसीबी मशीन की मदद से एक गड्ढा खुदवाकर दबवाया और जांच में जुट गई।
गांव अक्खापुर में प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिलने से ग्रामीणों में बेहद रोष है। उनका कहना है कि पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
































