हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लाबख्शपुर में हाईवे किनारे स्थित एक ढाबे के पीछे नलकूप की होदी में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच सो मच गई. मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. शिनाख्त के लिए पुलिस ने अन्य थानों में फोटो साझा कर दिया है जिससे शव की पहचान हो सके.
मामला मंगलवार की शाम का है. जब गांव अल्लाहबख्शपुर के किसान खेतों से काम कर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान हाइवे के किनारे बने ढाबे के पीछे बने नलकूप की होदी के पास किसान बैठ गए. जिनकी नजर शव पर पड़ी. पुलिस ने शव की शिनाख्त शुरू कर दी है.
शरीर के लिए शुद्ध दूध जरूरी: 9068607739

































