हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के थाना क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला. मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी. मृतक की पहचान 19 वर्षीय गौरव के रूप में हुई है.
दरअसल जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव नंदपुर में खेतों से गुजर रहे ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह देखा कि एक शव पेड़ से लटका हुआ है. ग्रामीणों ने देर किए बिना मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की. मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.फिहाल मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
विश्वसनीयता के साथ कराएं Full Body Checkup, वह भी सबसे कम दामों पर: 7817982711





























