
युवक की लाश मिलने से सनसनी, गोली मारकर हत्या की आशंका
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ थाना कपूरपुर क्षेत्र में शनिवार को एक युवक का गोली लगा शव मिलने से सनसनी मच गई। आम के बाग में शव देख लोगों के होश उड़ गए। युवक के सिर में गोली मारकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कपूरपुर क्षेत्र के अंतर्गत एक एक आम के बाग में इबरत खान नाम के युवक का गोली लगा हुआ शव मिला है। मृतक बदायूं का रहने वाला था जो कपड़ों की फेरी लगता था। युवक की हत्या की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह, सीओ पिलखुवा अनीता चौहान व इंस्पेक्टर कपूरपुर रघुराज सिंह, फॉरेनसिक टीम, फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। जानकारी में पता चला है कि मृतक युवक इबरत खान कपड़ों की फेरी लगाने का कार्य करता था जो कि जनपद बदायूं का रहने वाला था और वह हापुड़ में किराए पर रहता था। हापुड़ पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने घटनास्थल का निरक्षण किया। पुलिस ने फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जल्द ही मामले का पर्दाफाश करने का दावा कर रही है।
अपने बच्चे की गणित की क्षमता को बढ़ाएँ। अपने बच्चे की एकाग्रता कौशल में सुधार लाएं। आज ही ज्वाइन करें SIP Abacus Hapus. फ्री ट्रायल क्लास के लिए सम्पर्क करें: 6396456731

































