हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में बंद पड़ी जाल्टा फूड एंड बेवरेजेस कंपनी के गार्ड सत्येंद्र यादव का शव कंपनी के परिसर में मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। पुलिस ने मृतक के साले सुखदेव पुत्र सुरेंद्र की तहरीर के आधार पर पूर्व गार्ड व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
आपको बता दें कि काफी लंबे समय से पिलखुवा में जाल्टर फूड एंड बेवरेजेस कंपनी बंद पड़ी है जहां 35 वर्षीय सत्येंद्र यादव पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी पंचावली रोड इटावा गार्ड की नौकरी करता था जिसका शव फैक्ट्री के परिसर में मिला। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010


























