हाईवे पर वृद्ध का शव मिलने से सनसनी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर के अंतर्गत शुक्रवार की शाम को एक नलकूप पर 65 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जनपद मुजफ्फरनगर के थाना रत्नपुरी के गांव रायपुर नंगली के कुंवरपाल के रुप में की गई है। वह गत एक सप्ताह से लापता था। वृद्ध उक्त स्थान पर ऐसे पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई पुलिस जांच कर रही है।
हाफिजपुर इलाके के गांव अकड़ौली के पास मेरठ-बुलंदशहर हाईवे किनारे स्थित एक नलकूप के पास एक वृद्ध का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेज दिया है। सब के कपड़ों से मिले मोबाइल नंबर पर शिनाख्त सुजानगर के कुंवरपाल उम्र 65 वर्ष के रुप में की गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कुकर्म के झूठे आरोप में आहत होकर वृद्ध ने जान दे दी शुक्रवार शाम को थाना हाफिजपुर इलाके के गांव अकड़ौली के बाहर जंगल में मेरठ-बुलंदशहर हाईवे किनारे स्थित एक नलकूप के पास एक करीब 65 वर्षीय व्याक्ति मृत अवस्था में पड़ा था। जंगल की तरफ से गुजरे किसानों से शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही थाना हाफिजपुर इंचार्ज मय पुलिस बल के पास घटनास्थल पर पहुंच गए। शव के कपड़ों में एक पर्ची मिलो, जिसपर एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ था।
ये भी पढ़ेःमामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
मामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर





























