हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेवती कुंज में स्थित वाणिज्य कर कार्यालय का अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया जिससे अधिकारियों और कर्मचारियों में जबरदस्त हड़कंप मच गया. इस दौरान अधिकारियों को संबंधित दिशा-निर्देश भी दिए गए.
आपको बता दें कि वाणिज्य कर कार्यालय में गुरुवार को जीएसटी कार्यालय का डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर हापुड़ व कार्यालय अधीक्षक कुलदीप रतन सिंह तथा डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर खंड 4 हापुड़ डॉक्टर संजीव पाठक ने जीएसटी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान राजकीय अभिलेखों का उचित रखरखाव, अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति, साफ सफाई आदि बिंदुओं का निरीक्षण किया गया. वरिष्ठ अधिकारियों के औचक निरीक्षण से कर्मचारी और अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288































