
कांग्रेस स्थापना दिवस पर वरिष्ठ जनों का सम्मान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हैंडलूम नगरी पिलखुवा में रविवार को कांग्रेस जनों ने कांग्रेस का 141 वां स्थापना दिवस मनाया जिसकी अध्यक्षता पिलखुवा के कांग्रेस अध्यक्ष रजनीश त्यागी ने की।
समारोह के मुख्य अतिथि व जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि कांग्रेस की स्थापना का मुख्य उद्देश्य भारत में सभी धर्म व जाति के लोगों को साथ लेकर चलने के लिए किया गया। कांग्रेस एक विचारधारा है। कांग्रेस शासन में देश ने हर क्षेत्र में प्रगति कि और देश को विश्व में मान दिलाया है।
भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास बलिदानियों से भरा है जिन्होंने राष्ट्र के लिए समर्पित अपने प्राणों की परवाह नहीं की।
समारोह में वरिष्ठ कांग्रेस जनों को सम्मानित किया गया और महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करके कांग्रेस जनों ने संगठन को और मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय गोयल, डॉक्टर शोएब, अमरनाथ, सतीश चंद्र त्यागी, मूलचंद सक्सेना, संजय छाबड़ा, अनूप कर्दम, इकबाल प्रधान, फुरकान कुरेशी, मुंशी हबीब सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739

























