हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय जनता पार्टी ने प्रवक्ता और मीडिया पैनलिस्ट की एक सूची जारी की है जिसमे हापुड़ के असौड़ा निवासी अवनीश त्यागी को उत्तर प्रदेश का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। बता दें कि वरिष्ठ पत्रकार अवनीश त्यागी को प्रवक्ता बनाए जाने पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है।
बता दें कि बीजेपी ने बृहस्पतिवार रात प्रवक्ता और 12 मीडिया पैनलिस्ट की सूची जारी की। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि अवनीश त्यागी को उत्तर प्रदेश का प्रदेश प्रवक्ता, ओमप्रकाश सिंह, संजीव मिश्रा, राजेश चौध्री, राघवेन्द्र सिंह, डॉ. कौशल मिश्रा, अमृता, प्रशांत कुमार उमराव, शरतेन्दु त्रिवेदी शरद, दीपक बघेल, दीपक सोनकर, कृष्ण मोहन पांडेय और एसएन सिंह को मीडिया पैनलिस्ट घोषित किया है।
वाहन को चोरी होने से बचाएं, जीपीएस ट्रैकर लगवाएं: 8979003261, 8126293996


























