हापुड़, सीमन /सुरेश जैन( ehapurnews.com):सीनियर सिटीजन कल्याण मंच हापुड़ के तत्वावधान में आयोजित एक समारोह में मंच का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि सहायक पोस्ट मास्टर डाoरेखा जैन, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डा.पायल गुप्ता, रामलीला समिति के अध्यक्ष रवीन्द्र गुप्ता रहे तथा अध्यक्षता पदम सिंह ने की। समारोह में संरक्षक ,सदस्यों तथा नये बने सदस्यों सुरेश चन्द्र जैन, अतुल कुमार आदि का पटका ओढाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया ।
कवयित्री भावना तिवारी ने कविताएँ सुनाई। समारोह का संचालन महामंत्री रामकुमार गर्ग एडवोकेट तथा कोषाध्यक्ष गोविंद कुमार गुप्ता ने किया। महामंत्री रामकुमार गर्ग ने संस्था की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में राजीव जैन, मंगलसैन गुप्ता, वेद गोयल, उद्यमी संजय कृपाल, नरेन्द्र गर्ग, केशव राम सिंघल, पवन जैन,डा.शिवकुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
BUY 2 GET 1 PIZZA FREE @118 only: 8979755041, 7055225333




























