सीनियर सिटीजन ने होली मनाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सीनियर सिटीजन कल्याण समिति (रजि०) हापुड़ ने होली मिलन समारोह तुलाराम ट्रस्ट हापुड़ में बड़ी धूमधाम से मनाया जिसका अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया सरस्वती वन्दना से कार्यक्रम शुरू हुआ जिसमें श्री बांके बिहारी जी की आरती महिलाओं द्वारा की गई। कार्यक्रम में सीनियर सदस्यों में से महाराजा व महारानी का चयन किया जिनके सम्मुख सभी कार्यक्रम हुए। श्री राधा कृष्ण जी का नृत्य मनमोहक रहा, बच्चों का फैन्सी शो सराहनीय रहा। होली मिलन के अवसर पर 80 वर्षीय सदस्यों का सम्मान किया गया। 17 मार्च को जन्मे बच्चों का जन्मदिन मनाया गया। समिति के सदस्यों की वैवाहिक गोल्डन जुबली भी मनायी गयी और अन्त में लकी ड्रा का आयोजन किया गया जिसमें विजेताओं को पुरस्कार दिये गए। इस शुभ अवसर पर शहर के गणमान्य श्री प्रफुल्ल सारस्वत, श्री रतन लाल गुप्ता एवं श्री पवन आर्य आदि ने अतिथि स्वरूप कार्यक्रम का आनंद लिया और अपने वचनों से सभी को मोह लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेन्द्र कुमार गर्ग ने की। सभा को नवरत्न त्यागी ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में नये सदस्यों को पटका व प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया और होली की शुभ कामनायें दीं। अन्त में राष्ट्रीय गान से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। आयोजन का संचालन रामकुमार गर्ग महामन्त्री ने किया। इस शुभ अवसर पर समिति के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं संरक्षक, मंगल सैन गुप्ता, प्रभात अग्रवाल, गोविन्द गुप्ता, राजीव जैन, सचिन कंसल, गंगा शरण कंसल, सुशील अग्रवाल, गंगा शरण प्रेमी, शशी बाला, सुरेन्द्र गर्ग, रोहित गर्ग, नरेश अग्रवाल, हरीश बंसल, वेद कुमार गोयल, अनिल जैन, मुकेश गेरा, रविन्द्र गुप्ता, रवि गर्ग आदि ने बढ़ चढ़ कर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया। डा० डी० के० वशिष्ठ और सरदार करम सिंह ने सीनियरों को जीवनोपयोगी बातें बतायीं। अन्त में प्रसादी का स्वाद लिया गया।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457



























