👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के धौलाना में इलेक्ट्रिक प्रोडक्टस के लिए अधिकृत एक फैक्ट्री में विस्फोट होने से एक दर्जन लोगों की मौत हो गई और करीब 21 लोग घायल हो गए जिनका इलाज अस्पताल में जारी है. सूचना पाकर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. वहीं मामले की जांच और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए हापुड़-गाजियाबाद की फॉरेंसिक टीमों ने मौके पर पहुंचकर फैक्ट्री में मिले पाउडर के नमूने लेकर आगरा के लिए भेज दिए हैं. रविवार को अवकाश होने के चलते सोमवार को आगरा प्रयोगशाला में नमूने पहुंचा दिया जाएंगे. जहां पाउडर की जांच की जाएगी और उसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606





























