👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के हरद्वारी नगर की एक महिला को मोबाइल पर एक युवक ने अश्लील मैसेज भेजे और सहयोग उसके दो भाइयों ने किया।
मोदीपोन कालोनी मोदीनगर के रवि ने हापुड़ की एक महिला को मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजे और जान से मारने की धमकी दी। रवि के इस कार्य में उसके भाई देवेंद्र कुमार व नरेश कुमार ने सहयोग किया है। इस सिलसिले में हापुड़ कोतवाली में महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

































