विश्व विरासत दिवस पर संगोष्ठी










हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):हापुड़ के एस एस वी महाविद्यालय में शुक्रवार को विश्व विरासत सप्ताह तथा विश्व पृथ्वी दिवस पर भूगोल विभाग में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। भूगोल विभाग तथा शोध एवं विकास परिषद के सौजन्य से ‘‘व्हाट हैव आई लर्न्ट फ्रॉ रिसर्चिंग वूमैन्स हिस्ट्री’’ विषय पर आमंत्रित वार्ता का भी आयोजन किया गया। आमंत्रित वक्ता डॉ0 नम्रता गनेरी थी जो कि कॉमन वैल्थ – रूदरफोर्ड फैलो, यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क, यू0के0 प्राप्त हैं। डॉ0 नम्रता, एस0एन0डी0टी0 कॉलिज, एस0सी0बी0 कॉलिज ऑफ कामर्स तथा साइंस फार वीमेन, मुम्बई में इतिहास विभाग में सहायक प्राध्यापक हैं। डॉ0 नम्रता ने अपने व्याख्यान से जुडे हुए विषय पर छात्र-छात्राओं के मध्य गतिविधि करायी जिसमें छात्राओं के द्वारा दिये गये जबाव बडे एक समान थे जिसमें 100 प्रतिशत से 98 प्रतिशत छात्राओं का जबाव था कि यदि हम लडका होते तो अपने निर्णय, काम करने आदि पाबंदी तथा बंदिशो से मुक्त होते तथा छात्रों का जबाव था कि हम महिला शिक्षा पर भरपूर काम करते। वक्ता ने बताया कि उनका शोध, रोकाफेलर फाउन्डेशन जे0यू0एस0 में है। अब वो राजकुमारी अमृत कौर जो स्वास्थ्य मंत्री थी, उन पर काम कर रही है। उन्होने बताया कि सभ्यता क्या है, जब हम किसी की केयर करने लगते है, जख्मी होने पर ध्यान देते हैं वो सभ्यथा है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ0 सतीश कुमार ने विस्तार से विश्व विरासत दिवस को क्यों मनाना चाहिये, बताते हुए कहा कि 1965में सम्मेलन में विश्व धरोहर ट्रस्ट बनाने की बात उठी। 1972 में स्वीकृति मिली। आज 1200 से ऊपर धरोहर हैं। भारत में 1983 में आगरा का किला, ताजमहल, अजन्ता-एलोरा गुफाएं शामिल हैं। 2020 तक 40 धरोहर शामिल हैं। हाल ही में रामाम्प्पा का मंदिर, धौलाविरा (हडप्पा का क्षेत्र) शामिल किया गया है। आने वाले समय में इतिहस से जुडी अन्य धरोहरें भी शामिल होंगी। विश्व पृथ्वी दिवस के बारे में कहा कि विज्ञान युग में हमें जीव जन्तु, प्रकृति सभी को संजोकर रखना है। इस पर पडने वाले हर प्रभावों को ध्यान में रखकर पृथ्वी को संजोना है। डॉ0 स्वागता बासु विचार गोष्ठी की संयोजिका, डॉ0 संगीता अग्रवाल व श्री संजय कुमार आयोजक रहे। शैला खानम, अंतिम रानी, सनी गौतम भूगोल विभाग से आयोजक थे। डॉ0 रेनू बाला, डॉ0 दीपक कुमार, डॉ0 ऋतु सिंह, डॉ0 आर0के0 शर्मा तथा समस्त छात्र-छात्राऐं कार्यक्रम में उपस्थित रहे। संजीव, अंशुल, विनोद आदि का सहयोग रहा।

अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288







Related Posts

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…

Read more

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार
error: Content is protected !!