👁 0 views Views
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):‘मिशन शक्ति एवं आजादी का अमृत महोत्सव श्रृंखला के अन्तर्गत गणित विभाग एवं इतिहास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को ‘राष्ट्रीय नागरिक सेवा दिवस’’ पर ‘देश की एकता एवं अखण्डता में सिविल सेवा की भूमिका’ विषय पर डॉ0 दीपक कुमार, असिस्टेन्ट प्रोफेसर, इतिहास विभाग द्वारा व्याख्यान दिया गया जिसमें डॉ0 दीपक ने बताया कि एक सिविल सेवक, सहानुभूमि, समानुभूमि, करूणा, सत्यनिष्ठा एवं सहिष्णुता जैसे मूल्यों को अंगीकृत कर राष्ट्र की एकता व अखण्डता को सुनिश्चित करने का प्रयास करता है।
इस अवसर पर डॉ0 नीनू अग्रवाल, डॉ0 सीमा अग्रवाल, धुव गुप्ता, आयुषी आदि उपस्थित रहे। व्याख्यान में लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।






























