हापुड़, सीमन : हापुड़ पुलिस ने बुलदशहर रोड पर स्थित एक मकान पर छापामार कर घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से गृहस्वामी को गिरफ्तार कर 25 गैस सिलेंडर तथा पांच गैस रिफलिंग मोटर मशीन बरामद की है। गृहस्वामी घरेलू गैस सिलेंडर से वाहनों में गैस रिफलिंग का धंधा करता था।
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की बुलदंशहर रोड पर स्थित एक घर में गृहस्वामी मरगूब घरेलू गैस सिलेंडरों से वाहनों में गैस रिफिल करने का धंधा करता है और हर वक्त घर में घरेलू गैस सिलेंडरों का जखीरा रहता है जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। पुलिस ने सूचना को स्टीक मानकर मरगूब के घर दबिश दी और मौके से 16 भरे हुए गैस सिलेंडर तथा 9 खाली गैस सिलेंडर तथा पांच गैस रिफलिंग मोटर मशीन बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को जेल भेज दिया।
हापुड़ में बरामद गैस सिलेंडर का जखीरा। (छाया:सीमन)
लापता महिला को खोजकर परिवार को सौंपा
🔊 Listen to this लापता महिला को खोजकर परिवार को सौंपाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):अपर पुलिस महानिदेशक अपराध के निर्देशानुसार हापुड जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन तलाश गुमशुदा अभियान के अन्तर्गत…
Read more
























