हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रेल यात्रियों और शहर वासियों के लिए हापुड़ रेलवे स्टेशन पर एक सेल्फी बूथ बनाया गया है। जहां वह सेल्फी ले सकते हैं। चंद्रयान तीन की उपलब्धि के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर सेल्फी बूथ बनाया गया है जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चंद्रयान की मूर्ति के साथ सेल्फी ले रहे हैं। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एचसी मीणा ने बताया कि लगभग एक हफ्ते पहले सेल्फी बूथ बनाया गया था जहां यात्री और शहर वासी सभी आकर सेल्फी ले सकते हैं। इंडिया इस ऑन द मून के अंतर्गत स्पेस पावर नया भारत संदेश के साथ रेलवे स्टेशन पर चंद्रयान व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मूर्ति तैयार की गई है जहां लोग सेल्फी ले रहे हैं।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606






























