हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों की संकुल स्तरीय रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रतियोगिता का आयोजन कम्पोज़िट स्कूल हरसिंहपुर में मंगलवार को किया गया। प्रतियोगिता में संकुल भटियाना के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुर्शदपुर, हरसिंहपुर और बड़ौदा सिहानी की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर छात्राओं ने आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों पर प्रतियोगिताओं में ख़ुशी, आतिफा, सुमैय्या, आयशा को प्रथम, नज़राना, कनु, कशिश को द्वितीय और इशिका,सोफिया वर्षा को तृतीय पुरस्कार मिला और हिमांशी, अनु, अबीर, आरिफा,को सान्तवना पुरस्कार मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दीपा तौमर जिला समन्वयक बालिका शिक्षा ने छात्राओं को मिशन शत्ति, महिसा स्वावलम्बन और मीना मन्च की गतिविधियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।एआरपी अन्जू आजाद, दीपक अग्रवाल और ललित कुमार भी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सम्मलित हुए ।
संकुल शिक्षक मौ. इस्माईल ने सभी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम संयोजक डा.अक़ील अख्तर ने सभी आगुन्तकों का आभार प्रकट किया।कार्यक्रम में छात्राओं के साथ साथ शिक्षिकाओं अंजली चौहान, निशा रानी, नितेश कुमारी, ज्योति गौतम को भी सम्मानित किया गया।




























