हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान जनपद हापुड के निर्वाचन हेतु एक बैठक शनिवार को समाजसेवी राजेन्द्र गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से सुन्दर कुमार आर्य जिलाध्यक्ष, अनिल कुमार गुप्ता जिला सचिव, घनश्याम दीक्षित संरक्षक, विशेष सलाहकार मंडल में विजय पाल आर्य ,डी सी शर्मा, किरेंद्र पाल शर्मा ,जिला उपाध्यक्ष कटार सिंह व महेश चंद शर्मा, संगठन मंत्री महेश चंद्र शर्मा, अपर सचिव सोमदत्त शर्मा,संप्रेक्षक जगनंदन वर्मा, संतोष कुमार अग्रवाल कोषाध्यक्ष के पद पर चयनित किए गए। सभा के अध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर ने चयनित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।साथ ही सभी चयनित पदाधिकारियों ने एकजुट और एकमत होकर कार्य करने हेतु संकल्प लिया।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509


























