👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढमुक्तेश्वर उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार द्विवेदी खनन की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे और क्षेत्रिय थाना बहादुरगढ़ पुलिस को मौके पर बुलाकर दो डंफर सीज कराये।
बता दें कि थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के करीमपुर में मिट्टी कार्य खनन की सूचना पर गढमुक्तेश्वर उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार द्विवेदी करीमपुर जंगल पहुंचे और मौके से मिट्टी से भरे दो लोडिंग डंफर कब्जे में लेकर थाना बहादुरगढ़ पुलिस को सूचित किया और दोनों पर कार्यवाही के निर्देश दिए।
थाना बहादुरगढ़ प्रभारी सुमन कुमार सिंह के निर्देशन में हल्का इंचार्ज संजीव कुमार व टीम पहुंची और दोनों डंफर कब्जे में लेकर वैधानिक कार्यवाही की।
वाहनों में जीपीएस न होना चोरों के लिए फायदेमंद सौदा, लगवाने के कॉल करें: 8979003261

































