हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की दस्तोई रोड पर स्थित पोस्टमार्टम हाउस के बाहर सीमा का शव लेने पहुंचे परिजनों ने हंगामा शुरु कर दिया। इस दौरान मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस के कर्मियों पर शव बदलने का आरोप लगाया। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया।
बता दें कि हापुड़ की मिनाक्षी रोड पर स्थित कासिमपुरा की रहने वाली सीमा की शादी कुछ वर्षों पहले हापुड़ के भीम नगर निवासी सुनील के साथ हुई थी। सीमा बचपन से ही बोलने में असमर्थ थी जिसने 25 वर्ष की उम्र में बुधवार की शाम भीमगर स्थित अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्यहत्या कर ली। सूचना पाकर देहात पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार को जब परिजन शव लेने पहुंचे तो उन्होंने हंगामा शुरु कर दिया और आरोप लगाया कि शव बदल गया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराने में जुट गई।
प्रॉपर्टी डीलर पर घर में घुसकर हमला करने के मामले में 16 पर मुकदमा
🔊 Listen to this प्रॉपर्टी डीलर पर घर में घुसकर हमला करने के मामले में 16 पर मुकदमा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ के…
Read more
























