हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में सांप निकलने का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को बाबूगढ़ के कुचेसर रोड चौपला पर स्थानीय लोगों ने नाली में सांप देखा जिसके बाद वन विभाग को मामले से अवगत कराया। वन विभाग के कर्मचारी ने कड़ी मशक्कत कर नाली से सांप को पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
आपको बता दें कि मामला शुक्रवार की देर शाम का है जब कुचेसर रोड चौपला से गुजर रहे लोगों ने नाली में करीब साढे़ तीन फीट लंबा एक सांप देखा। सांप देखकर सभी के होश उड़ गए जिन्होंने वन विभाग को मामले से अवगत कराया। वन विभाग की टीम भी तुरंत मौके पर पहुंच गई और घंटों की मशक्कत के बाद सांप को नाली से बाहर निकाल कर पकड़ लिया और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर
🔊 Listen to this धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है जहां एक गर्भवती महिला…
Read more
























