👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ सदर एसडीएम दिग्विजय सिंह ने नगर पालिका परिषद हापुड़ का शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया जिससे नगर पालिका के कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा. कई अधिकारियों को तो पसीना ही आ गया. दरअसल जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर मिल रही शिकायतों के बीच एसडीएम सदर ने औचक निरीक्षण किया और लोगों को आ रही समस्याओं के बारे में जाना. इस दौरान उपजिलाधिकारी दिग्विजय सिंह ने लोगों से बातचीत कर उनको आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की और रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया. एसडीएम ने इस दौरान संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को दिशा-निर्देश भी जारी किए.






























