
रेट स्नेक सांप को देख ग्रामीणों ने बिछाया जाल, फंसा सांप
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर बहलोलपुर में एक प्लॉट में रेट स्नेक सांप निकलने से क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया। सांप को पकड़ने के लिए ग्रामीणों ने एक जाल लगाया जिसमें रेट स्नेक सांप पकड़ गया। सूचना पर वनकर्मी रवि कुमार मौके पर पहुंचे जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़कर उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया।
गांव रसूलपुर बहलोलपुर में एक प्लॉट में घूम रहे रेट स्नेक सांप पर एक महिला की नजर पड़ गई जिसके बाद क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर वन विभाग के उच्च अधिकारियों ने टीम गठित की। इसके वनकर्मी रवि कुमार मौके पर पहुंचे जिन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से करीब तीन फीट लंबे रेट स्नेक सांप को पकड़कर सुरक्षित रेस्क्यू किया।
दीमक, कॉकरोच, मच्छर, खटमल, चींटी से पाएं छुटकारा: 9457980680, 8077979922

































