👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के वार्ड नंबर 2 में स्थित अहाताबस्तीराम में अजगर निकलने का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को क्षेत्र में एक और अजगर निकलने से लोगों में हड़कंप मच गया। कड़ी मशक्कत कर अजगर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
बता दें कि कुछ लोगों की नजर पेड़ पर चढ़े अजगर पर पड़ी जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए। क्षेत्र में अजगर निकलने की सूचना आग की आग की तरह फैल गई। लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई जिन्होंने अजगर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।



























