हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार त्यागी ने मंगलवार को सिखेड़ा में सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया जहां गंदगी देखते ही वह भड़क गए। इसी के साथ फार्मेसी कक्ष में एक्सपायर दवाई मिली जिसके बाद फार्मासिस्ट से स्पष्टीकरण मांगा। गंदगी को देखकर सीएमओ ने अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई।
सिंभावली के सिखेड़ा में स्थित अस्पताल में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब सीएमओ निरीक्षण करने पहुंच गए। अव्यवस्थाओं को देखकर सीएमओ ने नाराजगी जताई और अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। अस्पताल में मिली खामियों को दूर करने के निर्देश दिए।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288


























