हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद पिलखुवा की टीम बुधवार को नाले पर अवैध रूप से बने स्थाई निर्माण को तोड़ने पहुंची लेकिन जेसीबी मशीन और अधिकारियों के आगे अतिक्रमणकारी झुक गया जिसने नगर पालिका परिषद की टीम से 15 दिनों का समय मांगा और स्वयं ही अतिक्रमण हटाने की बात कही। इसके बाद नगर पालिका के अधिकारी अतिक्रमणकारियों को 15 दिनों का समय देकर वापस लौट आए।
पांच साल पहले नगर पालिका परिषद पिलखुवा ने जल की निकासी के लिए एक नाला निर्माण की योजना बनाई थी जिसमें वह नाला मोहल्ला कनखली से प्रारंभ होकर मोहल्ला गढ़ी, गांधी बाजार होते हुए आर्य समाज, रेलवे रोड से चंडी रोड तक बनने की योजना थी। इसमें नगर पालिका द्वारा मोहल्ला कनखली से अवैध निर्माण तक मकान से गांधी बाजार तक का नाला निर्माण हो चुका था लेकिन मकान के बाहर हुए स्थाई निर्माण के कारण नाले का निर्माण कार्य बीच में ही रुक गया था। पांच साल से नगर पालिका अतिक्रमण हटाने का प्रयास करती रही जिसके बाद अब कड़ा रुख अपनाते हुए बुधवार को नगर पालिका के अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार, डिप्टी कलेक्टर, पिलखुवा कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। इसके बाद अतिक्रमणकारी ने खुद ही अवैध निर्माण को हटाने के लिए 15 दोनों का समय मांगा।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

































