हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. तीर्थ नगरी में भी लोग बंदरों के आतंक से परेशान है. जिस तरह के हालात यहां बने हैं उसे देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि आने वाले चुनाव में चुनावी मुद्दा बंदरों से छुटकारा दिलाने के आसपास मंडरा सकता है. स्थानीय लोगों ने मांग की है बंदरों के आतंक से उन्हें निजात दिलाई जाए.
तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर को हरिद्वार की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है लेकिन बंदरों के जबरदस्त आतंक से स्थानीय लोगों के साथ-साथ श्रद्धालुओं का निकलना मुश्किल हो रहा है. बंदरों का आतंक इस कदर है कि इन्हें देखकर लोग अपना रास्ता बदल लेते हैं. लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द होने बंदरों से निजात दिलाई जाए. बंदर आए दिन किसी न किसी पर हमला कर देते हैं जिससे लोग घायल हो रहे हैं. बता दें कि गुरुवार की तड़के एक बी फार्मा के छात्र पर पिलखुवा में बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया जिससे वह सड़क हादसे का शिकार हो गया और उसकी मौत हो गई. ऐसे में बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की हर कोई मांग कर रहा है.

























