👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/निशांक शर्मा (ehapurnews.com): मेरठ मंडल के औषधि निरीक्षकों की संयुक्त टीम ने जनपद हापुड़ के धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री पर छापा मारा जहां डुप्लीकेट दवाइयां तैयार की जा रही थी। इस दौरान अधिकारियों ने करीब 16 लाख का माल सील कर दिया। मथुरा के कोसीकलां के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एवर टच ग्रुप कंपनी की दवा सफिकिस्म प्रतिजैविक डुप्लीकेट दवा बनाने के मामले में विभाग ने गोमेज हेल्थकेयर केयर पर सोमवार की रात छापा मारा जो मंगलवार तक जांच जारी रही। विभाग अब जल्द ही गोमेज हेल्थकेयर केयर फैक्ट्री के संचालक परमीत रस्तोगी पर भी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।
Donald’s हापुड़ दे रहे हैं 15% OFF, Call now: 9602205929



























