👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक साधु गाड़ी को रोकता हुआ दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि भीख ना मिलने पर यहां मौजूद भिक्षुक इस तरह की हरकत करते हैं जिससे लोग बेहद परेशान हैं।
बताया जा रहा है कि इस भिक्षुक साधु ने कार सवार से भिक्षा मांगी। साधु गाड़ी के सामने आ गया और भीख मांगने लगा। मिली जानकारी के अनुसार सिर्फ एक नहीं बल्कि साधु ने अन्य वाहनों के साथ भी कुछ इसी तरह की हरकत की जिसे स्थानीय लोगों ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बता दे गढ़मुक्तेश्वर से इस तरह की वीडियो अक्सर सामने आती रहती है।

























