उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्याकंन केंद्रों पर धारा 144 लागू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्याकंन केंद्रों पर जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने धारा-144 लागू की है। यह आदेश 16 मार्च-2024 से 31 मार्च-2024 तक लागू रहेगा। जिला प्रशासन ने यह निर्णय उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्याकंन बिना किसी बाधा के सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से लिया है।
जनपद हापुड़ के उत्तर पुस्तिकाओं के दो मूल्याकंन केंद्र स्थापित किए गए है। ये केंद्र है हापुड़ का एसएसवी इंटर कालेज तथा पिलखुवा का मारवाड़ इंटर कालेज है। इन दोनों केंद्रों पर 16 मार्च से 31 मार्च-2024 तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्याकंन का कार्य होगा।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103



























