
सचिवों और ग्राम प्रधानों को पढ़ाया टी 0बी0 मुक्त का पाठ
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय के कुशल निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार त्यागी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग जनपद को टी0 बी 0 मुक्ति के लिए अनेकों प्रयास कर रहा है इसी क्रम में बुधवार को हापुड़ विकास खण्ड में ग्राम पंचायत सचिवों एवम् ग्राम प्रधानों की संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यक्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह ने बताया कि भारत सरकार द्वारा देश को टी 0बी0 मुक्त करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन जब सहभागिता के बिना देश को टी 0बी0 मुक्त करना असंभव है प्रत्येक ग्राम को टी 0बी0 मुक्त पंचायत बनाने के लिए ग्राम स्तर पर प्रति 1000 की आबादी पर 30 जांच अवश्य होनी चाहिए साथी ही इसमें कोई टी 0बी0 रोगी नहीं होना चाहिए यदि एक हजार की आबादी पर कोई टी 0बी0 रोगी मिल जाता है तो उसका तुरंत इलाज आरंभ होना चाहिए एवं उसको भारत सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधाएं मिल जाने चाहिए खंड विकास अधिकारी सुश्री श्रुति सिंह ने सभी सचिवों एवं ग्राम प्रधानों से प्रत्येक ग्राम पंचायत को टी 0बी0 मुक्त कराने में सहयोग की अपील की एवं सभी सचिवों को निर्देश दिए की प्रत्येक ग्राम सचिवालय एवम् सरकारी भवनों पर ग्राम स्वास्थ समिति के माध्यम से वॉल राइटिंग आदि के माध्यम से टी 0बी0 रोग के विषय में प्रचार प्रसार कराया जाए एवम् ग्राम पंचायत विकास कार्यक्रम में टी 0बी0 रोग के प्रचार प्रसार हेतु बजट का प्रावधान किया जाए इस अवसर पर सहायक खंड विकास अधिकारी शिवम पांडेय स्वास्थ विभाग से जिला कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर दीपक शर्मा जिला पी 0पी0 एम0 कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी आदि उपस्थित रहे।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068




























