गला घोटने का तरीका मोबाइल में सर्च कर की पत्नी की हत्या










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के निजामपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर लूट के बाद महिला की गला दबाकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया और मास्टरमाइंड पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी पति को जेल भेज दिया जिसने एक महिला के साथ अवैध संबंधों के चलते अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और फर्जी लूट की सूचना दी।
हापुड़ के निजामपुर के पास सर्विस मार्ग पर शुक्रवार की शाम करीब 8:00 बजे कार सवार दंपति के साथ लूट की घटना की खबर मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। मोदीनगर निवासी पति विकास शर्मा ने पुलिस को जानकारी दी थी कि बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और 50 हजार रुपए की लूट के बाद महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने जब मामले की गहनता से जांच की तो दूध का दूध पानी का पानी हो गया और पति विकास शर्मा ने वारदात को स्वीकार कर लिया।
विकास शर्मा पुत्र रामदत्त शर्मा मोदीनगर के आनंद विहार का रहने वाला है जिसकी शादी 10 वर्ष पहले हापुड़ के मोहल्ला आर्यनगर निवासी 35 वर्षीय सोनिया के साथ हुई थी। विकास शर्मा दवा कंपनी में कार्य करता है जिसका एक महिला कर्मचारी के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। ऐसे में विकास ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारने की साजिश रची। इसके लिए उसने अपने मोबाइल में जहर, गला घोट कर मौत के घाट उतारने जैसी कई चीजें सर्च की। पुलिस ने जब विकास का मोबाइल खंगाला तो यह सारी बातें सामने आई। इसी के साथ पुलिस को विकास के मोबाइल से डिवोर्स एग्रीमेंट भी बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि मोदीनगर से चलते वक्त विकास ने सारी योजना तैयार कर ली थी और मौका देखकर अपनी प्रेमिका के साथ अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मृतका के पिता त्रिलोक चंद की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी पति विकास शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। इसके लिए पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने थाना पुलिस तथा एसओजी टीम को 25,000 रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।

गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर







Related Posts

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

Read more

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
error: Content is protected !!