हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के रफीक नगर में स्थित एक मकान में अवैध रूप से चल रहे क्लिनिक को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को सील कर दिया। इसके साथ ही तीन झोलाछाप चिकित्सकों को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
आईजीआरएस पोर्टल पर एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि मोहल्ले में एक मकान में अवैध रूप से क्लीनिक का संचालन किया जा रहा है जिससे आने वाले मरीजों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। सीएमओ के आदेश पर एसीएमओ डॉ प्रवीण शर्मा, ए आर ओ आनंद कुमार ने जांच की और क्लीनिक को सील कर दिया। इस दौरान क्लीनिक संचालक कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीन झोलाछाप चिकित्सकों को भी नोटिस जारी किया है।
अब अपके घर, दुकान, गोडाउन व फैक्ट्री में चोरों के घुसने से पहले डिवाइस करेगी फोन: 8650020123





























