ऊर्जा निगम के दो जेई को एसडीओ ने किए नोटिस जारी










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऊर्जा निगम के गढ़मुक्तेश्वर के एसडीओ ने दो जेई को नोटिस जारी किए हैं और सात दिनों के भीतर कार्य पूरा न करने पर कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी है। कनेक्शन देने और शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने के मामले में नोटिस जारी किए गए हैं।


एसडीओ अंकित सिंह का कहना है कि ऊर्जा निगम से संबंधित जनसुनवाई पोर्टल पर यदि शिकायत आती है तो उसका तुरंत ही निस्तारण किया जाए लेकिन कुछ कर्मचारी लापरवाही के साथ कार्य कर रहे हैं। झटपट योजना के अंतर्गत मिलने वाला बिजली कनेक्शन, फीडरों पर सही ढंग से कार्य न करने के मामले में कई बार लोधीपुर सोवन के अवर अभियंता कुंवर पाल शर्मा और कस्बे के अवर अभियंता शिव अवतार शर्मा की शिकायतें मिली है। इसके बाद लापरवाही बरतने के मामले में दोनों को नोटिस जारी किए गए हैं। यदि लंबित मामलों का निस्तारण सात दिनों के भीतर नहीं किया गया तो उच्च अधिकारियों को अवगत करा कर आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।

फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457








Related Posts

ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ विकास खंड के ग्राम पंचायत महमूदपुर में बुधवार को जल मिशन योजना के अन्तर्गत हर घर जल पहुंचाने के…

Read more

कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बेसिक शिक्षा विभाग लखनऊ द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में एवं जिला अधिकारी, अभिषेक पांडे के मार्गदर्शन में जनपद हापुड़ की छात्राओं…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड

चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड

लम्बित न रहने पाए किसान समस्याएं

लम्बित न रहने पाए किसान समस्याएं
error: Content is protected !!