सिंभावली में एसडीएम की अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए मिट्टी भरने के लिए जा रही चार ट्रैक्टर ट्राली और समेत जेसीबी मशीन को कब्जे में ले लिया और पांच लोगों को भी गिरफ्तार किया। एसडीएम का कहना है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
एसडीएम गढ़मुक्तेश्वर अंकित कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में मिट्टी के अवैध खनन की शिकायत काफी दिनों से मिल रही थी। शिकायत को सटीक मानकर बुधवार की रात पुलिस बल के साथ क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान मिट्टी लेने के लिए जा रही चार ट्रैक्टर ट्रॉली समेत एक जेसीबी मशीन को कब्जे में ले लिया और पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103





























