हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़ के एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने लेखपाल राजकुमार को निलंबित कर दिया है. लेखपाल राजकुमार के निजी सहायक ने गौशाला की भूमि पर अवैध कब्जा कराने के प्रयास से फर्जी तरीके से हस्ताक्षर और आदेश तैयार कर दिया जिसके बाद लेखपाल राजकुमार को निलंबित कर दिया गया.
बता दें कि मामला गांव पूठ में स्थित एक गौशाला से जुड़ा है जिसकी भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास के उद्देश्य से फर्जी ढंग से विरासत दर्ज कराने का प्रयास किया गया. भूमि पर विरासत दर्ज कराने के लिए पांच अप्रैल को राजस्व निरीक्षक लीलू सिंह को एक लॉगिन आवेदन प्राप्त हुआ. इसके बाद लेखपाल की आख्या प्राप्त हुई लेकिन विरासत के अनुसार नाम का मिलान न होने के कारण आवेदन को निरस्त कर दिया गया.
नियमों की परवाह किए बगैर लेखपाल राजकुमार के निजी सहायक ने एक रिपोर्ट तैयार की. राजस्व निरीक्षक के फर्जी हस्ताक्षर कर फर्जी विरासत दर्ज कराने के आदेश तैयार कर दिए. जब जांच हुई तो पोल खुल गई और एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लेखपाल राजकुमार को निलंबित कर दिया.
बता दें कि गढ़ में एक लेखपाल की लापरवाही का मामला सामने आया है. जहां लेखपाल ने कुछ पैसों की खातिर एक जीवित किसान को मृत दिखा दिया.
वहीं तहसील हापुड़ में एक लेखपाल ऐसा है जो कि कार्य में ढिलाई बरत रहा है और लोगों ने लेखपाल पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया है. जल्द ही मामले से पर्दाफाश होगा. बताया जा रहा है कि लेखपाल की कलम रिश्वत के बिना नहीं चलती.
DPS और DEEWAN की किताबें खरीदें Discount के साथ : 9457100571, 9528182700





























