👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ सदर एसडीएम सुनीता सिंह सोमवार को जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर बहलोलपुर पहुंची और क्षेत्र में हो रही नाली निर्माण का निरीक्षण किया। गांव की बस्ती में हुए जलभराव की वजह से ग्रामीण बेहद परेशान थे जिन्होंने पलायन का फैसला कर लिया था। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया और पानी की निकासी के लिए नाली निर्माण कराया जा रहा है। एसडीएम हापुड़ सुनीता सिंह से पहले रविवार को कई विभागों के अधिकारी गांव पहुंचे थे जहां सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच नाली का अटका हुआ निर्माण कार्य शुरू हुआ। शाम के समय एसडीएम हापुड़ सुनीता सिंह भी मौके पर पहुंची और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288





























