एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर कर सरकारी भूमि को बेच डाला










हापुड़, सीमन (ehapur news.com): हापुड़ में तैनात रहे एसडीएम शमशाद हुसैन के फर्जी हस्ताक्षर कर एक कूट रचित आदेश बनाकर सरकारी भूमि को कुछ लोगों ने बेच-खरीद कर डाला। फर्जी हस्ताक्षर करने के आरोपी गांव अकडौली के सुनील को धौलाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

तहसील धौलाना क्षेत्र के गांव देहरा की सरकारी भूमि को लेकर एक मामला तत्कालीन उपजिला मजिस्ट्रेट शमशाद हुसैन के न्यायालय में चल रहा था। बताते हैं कि कुछ लोगों ने एक षड्यंत्र के तहत कूट रचित आदेश बनाकर सरकारी भूमि को बेच दिया

जब मामला प्रशासन की जानकारी में आया तो जांच की गई और फिर सारा भेद खुल गया। यह कूट रचित आदेश किसने तैयार किया और आदेश पर हस्ताक्षर किसने किए तो पता चला कि गांव अकडौली के सुनील कुमार ने एसडीएम शमशाद हुसैन के फर्जी हस्ताक्षर किए हैं। इस कूट रचित आदेश पर ही गांव देहरा के मोहम्मद इरफान ने सरकारी भूमि को राजनगर गाजियाबाद के मनोज गोयल व गालंद के सतीश तोमर को बेची है। लेखपाल हरेंद्र सिंह ने मामले की रिपोर्ट थाना धौलाना में दर्ज कराई। फर्जी हस्ताक्षर करने के आरोपी गांव अकडौली के सुनील कुमार को धौलाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तीन अन्य नामजद आरोपी फरार हैं।

कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288







  • Related Posts

    85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

    Read more

    एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

    🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

    85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

    एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

    एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

    श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

    श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

    हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

    हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

    शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

    शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

    जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

    जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
    error: Content is protected !!