
बाबूगढ़ नगर पंचायत के नामित सदस्य को एसडीएम इला प्रकाश ने दिलाई शपथ
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के रहने वाले कपिल सिंघल पुत्र कैलाश चंद्र सिंघल, मनोज बिट्टू पुत्र कूड़े सिंह, जितेंद्र चौधरी पुत्र रतनलाल को बाबूगढ़ नगर पंचायत का नामित सभासद मनोनीत किया जिन्हें एसडीएम ने शपथ दिलाई। नामित सदस्यों को इला प्रकाश ने शपथ दिलाई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कविता माधरे, सासंद प्रतिनिधि व भाजपा के अन्य कार्यकर्ता, नगर पंचायत के सम्मानित लोग उपस्थित रहे। सभी ने नामित सदस्यों को शुभकामनाए दी।
सभी मनोनीत सदस्यों ने कहा कि वह इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे और क्षेत्र का विकास करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। इस अवसर पर कपिल, मनोज, जितेंद्र को बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010



























