स्काउटस और गाइडस ने राहगीरों को पिलाया शीतल जल व शर्बत
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड के श्री जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलिज के द्वारा भारत स्काउट और गाइड जनपद संस्था हापुड़ के तत्वावधान में शनिवार को विद्यालय के मुख्य द्वार पर आने जाने वाले राहगीरों को शरबत व शीतल जल का वितरण का शिविर लगाया गया, शिविर का आरम्भ जिला सचिव एवं प्रधानाचार्य श्रीमती पारूल त्यागी द्वारा किया गया तदोपरांत यूनिट लीडर तथा जिला संगठन आयुक्त श्री प्रकाश शर्मा तथा नीता कौशिक व गाइडस द्वारा राहगीरों को जल पिलाया गया जिससे सड़क पर आवागमन करने वालों को गर्मी से कुछ राहत मिली, जिला सचिव पारुल त्यागी ने बताया गया कि स्काउटिंग का मुख्य कार्य दूसरों की सेवा करना है सेवा के भाव को ध्यान में रखते हुए शिविर का आयोजन किया गया। ऐसे शिविर से छात्रों के अंदर सेवा का भाव पैदा होता है शिविर का उद्देश्य इस भीष्ण गर्मी में आम जन को व परेशान प्यासे लोगों की प्यास बुझाना है। वितरण समारोह में पूजा गुप्ता नीति शर्मा प्रशांत त्यागी, मुकेश शर्मा, प्रदीप सैनी एवं छात्राएं सना, आकांशा, दीपांशी, अल्शिफा, सुमायला उपस्थित रहे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

































