हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर की तीर्थ नगरी ब्रजघाट में स्कूटी सवार एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और शव की शिनाख्त में जुट गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति की स्कूटी पर कपड़ों की गठिया रखी हुई थी।
मामला शुक्रवार का है जब दोपहर के समय एक स्कूटी सवार व्यक्ति मुरादाबाद की ओर से गढ़ की ओर जा रहा था। जैसे ही वह दिल्ली लखनऊ हाईवे पर स्थित बृजघाट में पुलिस चेक पोस्ट के पास पहुंचा तो पीछे से आए अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
निवेश करने या जानकारी करने के लिए कॉल करें: 7351730003, 9457625625


























