
एससीएम ग्लोबल स्कूल के छात्रों ने वर्ल्ड ताईकवांडो टूर्नामेंट में लहराया परचम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वर्ल्ड ताइक्वांडो टूर्नामेंट में एस.सी.एम. ग्लोबल स्कूल प्रीत विहार हापुड़ के छात्रों ने परचम लहराते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजय प्राप्त करने के पश्चात विद्यालय के चैयरमेन वी० के० अग्रवाल ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित किया। विद्यालय के डायरेक्टर शुभम अग्रवाल व प्रधानाचार्या आयुषी कौशिक ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।कोच बिट्टू कश्यप व सहायक कोच कु० रंजना आगौर के प्रयासों व परिश्रम की भूरि – भूरी प्रशंसा की। विजयी टीम में कुशाग्र तिवारी, मनन तिवारी, अरनव त्यागी, अक्ष कश्यप, विराट रावत, आरिश सैफी व डेविस सम्मिलित रहे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


























