हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के गांव नलीपुर हुसैन निवासी युवा वैज्ञानिक मोहम्मद नदीम के आवास पर विज्ञान प्रसार के वैज्ञानिक सचिन नरवडीया पहुंचे और नदीम के घर में छोटी सी विज्ञान प्रोजेक्ट लैब को देखकर अचंभित हो गए. वैज्ञानिक सचिन ने नदीम के घर में लगी लैब को देखा और विचार विमर्श किया. गांव पहुंचने पर वैज्ञानिक सचिन का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया.
बताते चलें कि नदीम एमएससी फिजिक्स के छात्र हैं जो कि मेरठ कॉलेज मेरठ से पढ़ाई कर रहे हैं. नदीम को चिल्ड्रन वैज्ञानिक, राष्ट्रीय अन्वेषक, वैज्ञानिक साहस पुरस्कार आदि से सम्मानित किया जा चुका है. मोहम्मद नदीम की कविताओं को जल्द ही विज्ञान प्रसार के संग्रहालय में लगाया जाएगा.
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

































