
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सरस्वती शिशु मंदिर मोदीनगर मार्ग हापुड़ में विज्ञान प्रदर्श का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा चतुर्थ एवं पंचम के भैया बहनों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मुख्य निर्णायक के रूप में कमल कुमार (संयोजक भारतीय शिक्षा परिषद पश्चिमी उत्तर प्रदेश) का आगमन हुआ। उन्होंने शिशुओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने भविष्य में वैज्ञानिक बनने के लिए छः दोस्तों से दोस्ती करना बताया (क्या, कब, कहां, कौन, क्यों और कैसे) प्रदर्श में कक्षा पंचम के भैया समक्ष महेरिया, बहन आरवी सिंह चतुर्थ के भैया वासुदेव त्यागी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा पंचम के भैया आदि जैन एवं बहन सारवी कंसल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कार्यक्रम प्रमुख दीपांशी, संयोजक श्वेता एवं विज्ञान प्रमुख संगीता व पूर्णिमा का सहयोग रहा। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव फोगाट ने सभी शिशुओं को उनकी लगन और परीक्षण का महत्व समझाया और कहा कि आगे चलकर आप सभी देश का नाम रोशन करेंगे।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें लखानी चप्पल व कंपनियों के जूते: 8191820867

























