👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद के आठवीं तक के परिषदीय सरकारी स्कूल स्टॉफ के लिए 25 जून से खुलेंगे। स्कूल का स्टॉफ प्रशासकीय दायित्वों का निर्वहन करेंगे। बीएसए रीतू तोमर ने बताया कि 24 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि को बढ़ाया गया है। 25 जून से शिक्षक-शिक्षिका, शिक्षणेत्तर कर्मचारी प्रातः साढ़े सात बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर अन्य प्रशासकीय दायित्वों का निर्वहन करेंगे। इसके बाद बच्चों के लिए स्कूल 28 जून से खुलेंगे। । स्कूल साढ़े सात बजे से दस बजे तक ही खुलेंगे। उन्होंने बताया कि आगामी एक जुलाई से स्कूल साढ़े सात बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक संचालित होंगे।
521 ब्रांड का आटा, बेसन, मैदा, दलिया, सूजी, पोहा, चावल खरीदे: 9837805856

































